फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   abdur rauf will sent back to india

गुलशन कुमार के हत्यारोपी को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 19 Jan 2016 12:56 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
abdur rauf will sent back to india

बांग्लादेश ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अब्दुर रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट को भारत को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बांग्लादेश के गृह मंत्री असादुजज्मान खान कमाल ने कहा कि सजा पूरी होने के बाद कई विदेशी कैदियों को उनके देश भेजा रहा है। अब्दुर रऊफ भी उन्हीं में से एक है।

विज्ञापन


उसे वर्ष 1997 में गुलशन ग्रोवर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। उसे कुमार की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। गृह मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश सरकार के फैसले के बारे में संबंध दूतावासों और उच्चायोगों को अवगत करवा दिया गया है। उनसे प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में बांग्लादेश की पुलिस ने रऊफ को मध्य ब्राह्मणबारिया जिले से गिरफ्तार किया था। भारत सरकार से मिली खुफिया सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में परिवार से मिलने के लिए पैरोल पर रिहा होने के वक्त वह फरार हो गया था। उसे बाद में बांग्लादेश में घुसपैठ करने और अवैध तरीके से वहां रहने का दोषी करार दिया गया। बाद में उसे दिसंबर 2014 में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद का शूटर है रऊफ

abdur rauf will sent back to india

उसे रिहा किए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा था कि आतंकवादियों के साथ उसके संभावित संबंध के बारे में पूछताछ करने की जरूरत है।

मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई है कि भारत बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के संयुक्त महासचिव सलाहुद्दीन अहमद को सौंपने के बदले रऊफ का प्रत्यर्पण चाहता है। सलाहुद्दीन पिछले साल रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था और वह अभी भारतीय जेल में है।

कमाल ने हालांकि इन दोनों मामलों में कोई संबंध होने से इनकार कर दिया। दाऊद के शूटर रऊफ को 2001 में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 15 दिनों के पैरोल पर मुंबई आने के दौरान वह गायब हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed