{"_id":"5983aa654f1c1b98628b48c4","slug":"a-rape-accuesed-shot-by-police-before-mob-in-yemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची से रेप के दोषी को भीड़ के सामने गोलियों से भूना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तीन साल की बच्ची से रेप के दोषी को भीड़ के सामने गोलियों से भूना
एजेंसी, सना
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
yemen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन में तीन साल की मासूम से रेप और हत्या के एक दोषी को हजारों लोगों के सामने गोलियों से भून दिया गया। मृत बच्ची के पिता के सामने ही उसको मौत के घाट उतारा गया। 41 वर्षीय मोहम्मद मगराबी को शरिया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
मगराबी को एक तीन साल की बच्ची को गली से उठाकर रेप और हत्या करने के मामले में दोषी पाया गया था। दोषी ने बच्ची की मौत के बाद भी रेप किया और शव को एक मस्जिद के पास फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
पिता ने कहा 'अब मुझे सुकून मिला'
yemen
मृत बच्ची के पिता याह्या अलमातरी ने कहा, ‘बेटी के हत्यारे को ऐसी सजा मिलने के बाद पुनर्जन्म जैसा महसूस हो रहा है। यह मेरी जिंदगी का पहला दिन है। अब मुझे सुकून मिल गया है।’
मगराबी को सजा के लिए जब गाड़ी से बाहर निकाला गया तो वहां भीड़ नारे लगा रही थी, ‘न्याय अमर रहे।’ दोषी के हाथ पैर बांधकर एक सफेद कपड़े पर लिटाने के बाद एक-47 से उस पर गोलियां चलाई गईं और उसके पूरे शरीर को छलनी कर दिया गया। इस बीच भी भीड़ लगातार नारे लगाते रही।

खुदा ने हमें इंसाफ दिया
yemen
आंखों में आंसू लिए बच्ची के पिता ने कहा, ‘हमने अपनी छोटी सी बच्ची को अपने हाथों से दफनाया। उसके साथ बेरहमी से रेप किया गया। उसकी हत्या कर दी गई। खुदा ने हमें इंसाफ दिया है।’ जहां दोषी को सजा दी गईं वहां इतना रोष था कि पुलिस को डर था, कहीं भीड़ ही उसे मौत के घाट न उतार दे।
ईद के समय किया था अगवा
yemen
मगराबी ने गली में खेल रही बच्ची को ईद के दिनों अगवा किया था और रेप करने के बाद हत्या कर दी। जुर्म कबूल करने के बाद पहले शरिया अदालत ने उसे 100 कोड़े मारने की सजा दी, लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए बाद में मौत की सजा का ऐलान किया गया।
25 जून को बच्ची गायब हुई थी, इसके दो दिन बाद मोरक्को के नागरिक मगराबी को गिरफ्तार किया गया था। दोषी के फ्लैट में से ऐसी सामग्री मिली जिससे पता लगता है कि यह घटना सोची समझी साजिश का हिस्सा थी।
25 जून को बच्ची गायब हुई थी, इसके दो दिन बाद मोरक्को के नागरिक मगराबी को गिरफ्तार किया गया था। दोषी के फ्लैट में से ऐसी सामग्री मिली जिससे पता लगता है कि यह घटना सोची समझी साजिश का हिस्सा थी।