फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a office lost his job for riding on man

जूते तो बच गए पर नौकरी चली गई

Wed, 25 Jun 2014 09:15 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
a office lost his job for riding on man

बाढ़ से प्रभावित एक गांव का दौरा करने गए एक चीनी अधिकारी को अपने जूतों को भीगने से बचाने के लिए एक ग्रामीण की पीठ पर सवारी करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


चीन के दक्षिणपूर्वी हिस्से में जून के मध्य आई बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।

पूर्वी प्रांत जियांग्सी के लैंटियन गांव में टखने बराबर पानी को पार कराने के लिए अधिकारी को अपनी पीठ पर ले जाते हुए ग्रामीण की तस्वीर इंटरनेट पर व्यापक रूप से साझा की गई।

विज्ञापन

क्लर्क के पीठ पर लदे अधिकारी

a office lost his job for riding on man

चाइना रेडियो इंटरनेशनल की ख़बरों के अनुसार, वांग नाम का ये अधिकारी एक नदी में पानी ऊपर चढ़ आने के कारण गायब हुए गांव के बच्चों को तलाश करने गए थे।

अधिकारी को पीठ पर लादने वाले ग्रामीण डिंग के बारे में कहा गया है कि, वो एक क्लर्क हैं और उन्होंने वांग को कीचड़ वाला रास्ता पार कराने के लिए पीठ पर ले जाने का प्रस्ताव दिया था।

लेकिन वांग को यह प्रस्ताव स्वीकार करना काफ़ी महंगा पड़ा और वो नौकरी से हाथ धो बैठे।

भारी बारिश से आई बाढ़

a office lost his job for riding on man

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने माना कि इस 'अनुपयुक्त व्यवहार' का नाकारात्मक सामाजिक असर पड़ा और इससे पार्टी के अधिकारियों की छवि ख़राब हुई है।

इपोक टाइम्स के अनुसार, यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की तस्वीर पर लोगों ने नाराज़गी व्यक्त की। पिछले वर्ष झेजियांग प्रांत का दौरा करने गए कम्युनिस्ट पार्टी के युवा अधिकारी को रबर के जूते पहने एक बूढ़े व्यक्ति द्वारा ले जाते हुए तस्वीर खींची गई थी।

इस अधिकारी को स्थानीय सरकार के निर्माण कार्यालय के निदेशक के पद से हटाया गया था।

एक ब्लॉगर के हवाले से कहा गया था, ''यदि आप हवा में होने की हिम्मत करेंगे तो नागरिक आपको जमीन पर लाने को मजबूर कर देंगे।''

शिन्हुआ के अनुसार, जियांग्सी में 16 जून को हुई भारी बारिश के कारण 18,500 से ज़्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed