फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a journalist killed in burma

बर्मा: हिरासत से भाग रहे पत्रकार की हत्या

Sat, 25 Oct 2014 12:03 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
a journalist killed in burma

बर्मा में सेना का कहना है कि एक पत्रकार की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वो हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक आंग नैंग नाम के इस पत्रकार को इस साल सितंबर महीने के आखिर में मॉन राज्य से तब गिरफ़्तार किया गया था जब वो थाईलैंड और बर्मा की सीमा पर हो रही झड़पों की रिपोर्टिंग कर रहे थे।


सेना ने उन पर आरोप लगाया था कि वो उस क्षेत्र में एक सशस्त्र समूह के लिए काम कर रहे थे।

लेकिन नैंग के परिवार वालों और उनके सहयोगियों ने इस आरोप से इंकार किया था और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी हत्या मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सेना का बयान नैंग की पत्नी के अनुरोध पर आया है

बयान के मुताबिक आंग नैंग को गत चार अक्तूबर को गोली मार दी गई जब वो सैन्य हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed