फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a cow huntting of sheep in kenia

गजबः घास का खाना छोड़, भेड़ों का शिकार करने लगी गाय

Fri, 24 Apr 2015 11:17 AM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
a cow huntting of sheep in kenia

कीनिया में एक किसान का कहना है कि उसकी एक गाय ने अपना सामान्य शाकाहारी भोजन छोड़ भेड़ें खानी शुरू कर दी हैं। दक्षिण-पश्चिमी नाकुरु काउंटी के चार्ल्स मेमबोलियो ने एक सुबह अपनी गाय को भेड़ खाते हुए देखा।

विज्ञापन


द डेली नेशन वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाय ने भेड़ की सींग मार-मारकर हत्या कर दी थी। किसान ने गाय को ताजा खाना और पानी परोसा लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। गाय ने अगले दिन एक और भेड़ की जान ले ली।
विज्ञापन


मेमबोलियो कहते हैं, "पहली घटना के बाद हमें लगा कि गाय को भोजन सही से नहीं मिल रहा है और हमने भोजन की मात्रा बढ़ा दी।" गाय यूं तो शाकाहारी होती है लेकिन मांस खाने की कोशिश भोजन में पोषण की कमी का संकेत हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारी क्यों बन रही गाय

a cow huntting of sheep in kenia

एक स्थानीय कृषि अधिकारी के मुताबिक हाल ही सूखे का मौसम खत्म हुआ है और इसकी वजह से ज्यादातर जानवरों में हरी घास से मिलने वाले पोषक तत्वों की कमी हो गई है।

2007 में भारत के पश्चिम बंगाल में एक बछड़े को मुर्गियों को खाते हुए देखा गया था। जानवरों के एक स्थानीय डॉक्टर के मुताबिक इस मामले में भी पोषक तत्वों को ही इसका कारण माना गया था। ऐसा व्यवहार असाधारण परिस्थितियों में ही देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed