फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   A 7.5 magnitude quake struck Indonesia, brief tsunami warning

इंडोनेशिया के सुलावेसी में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Fri, 28 Sep 2018 05:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
A 7.5 magnitude quake struck Indonesia, brief tsunami warning
इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किया गए, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5 मापी गई। लेकिन तत्काल में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप से लोगों में दहशत बनी हुई है। बताया जा रहा है कि भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिलती दिखाई दीं हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि डोंग्गाला के मध्य सुलावेसी कस्बे के उत्तर में 30 किलोमीटर दूर करीब 18 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र स्थित था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू भौतिकी एजेंसी ने बताया कि इससे सुनामी को कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


यूएसजीएस की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े स्तर पर आए भूकंप के बाद इंडोनेशिया आपदा एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। लोगों से अपील की जा रही है कि समुद्र के आसपास के इलाकों को जल्द से जल्द खाली कर दें। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंग्गाला निवासी फिकरी ने फोन पर बताया कि वह घर बाहर निकल आया लेकिन उसके घर के आसपास दहशत का माहौल नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर का सामान हिल डुल रहा था और भूकंप के कारण दीवारों में दरारें आई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी हमने तीव्र भूकंप महसूस किया था, इसलिए इस बार भय का माहौल नहीं था। 



इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हरदम बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आयी सुनामी के कारण दर्जनों देशों में 2,30,000 लोग मारे गये थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed