{"_id":"590ec2d04f1c1bdb5585082d","slug":"86-year-old-nepali-mountaineer-min-bahadur-sherchan-dies-at-base-camp-on-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":" 86 साल के नेपाली पर्वतारोही की माउंट एवरेस्ट पर मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
86 साल के नेपाली पर्वतारोही की माउंट एवरेस्ट पर मौत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 07 May 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
मीन बहादुर शेरचान(फाइल फोटो)
नेपाल के पर्वतारोही मीन बहादुर शेरचान की शनिवार को माउंट एवरेस्ट स्थित बेस कैंप में मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय समयानुसार शाम को 5:14 पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
86 साल के पर्वतारोही सबसे अधिक उम्र में हिमालय पर चढ़ने का रिकार्ड बनाने की कोशिश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
जापान के पर्वतारोही यूचीरो मिउरा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वो माउंट एवरेस्ट को फतह करना चाहते थे। आपको बता दें कि युचिरो मिउरा ने 2013 में 80 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके सबसे अधिक उम्र का पर्वतारोही बनने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शेरचान ने 2015 में भी एवरेस्ट की चढ़ाई की कोशिश की थी लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें अपना अभियान बीच में ही रोकना पड़ा था।
