फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   73rd anniversary of the destruction of atomic bomb on Nagasaki Today

नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की 73वीं वर्षगांठ आज, परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए जापान की गुहार

Thu, 09 Aug 2018 11:02 AM IST
भाषा, तोक्यो
भाषा, तोक्यो Updated Thu, 09 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
73rd anniversary of the destruction of atomic bomb on Nagasaki Today

जापान के नागासाकी पर गिराए गए एटम बम से मची तबाही के 73 साल पूरे हो गए हैं। पहली बार इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी देशों से परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध होने और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागासाकी और हिरोशिमा पर बम गिराए जाने के 73 साल बाद भी परमाणु युद्ध का डर है और ये घटनाएं फिर से नहीं होनी चाहिए। नागासाकी के मेयर तोमिहिसा ताउए ने जापान सरकार से दुनियाभर में परमाणु निरस्त्रीकरण का नेतृत्व करने के लिए और प्रयास करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


नौ अगस्त 1945 को नागासाकी पर हुई बमबारी जापान पर अमेरिका का दूसरा परमाणु हमला था जिसमें 70,000 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने इससे तीन दिन पहले हिरोशिमा पर एटम बम गिराया था जिसमें 140,000 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed