{"_id":"596aa6f14f1c1bf7038b4913","slug":"7-400-employees-dismissed-in-turkey-for-coup-attempt-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की बरसी पर 7,400 कर्मचारी बर्खास्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की बरसी पर 7,400 कर्मचारी बर्खास्त
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, इस्तांबुल
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:58 AM IST
विज्ञापन
Tayyip Erdogan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल गर्मियों में तुर्की में हुई तख्तापलट की नाकाम कोशिश की पहली वर्षगांठ पर करीब 7,400 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक सरकारी आदेश में इन सभी कर्मचारियों पर आतंकी समूहों से जुड़े होने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
बर्खास्त होने वालों में शिक्षक, सेना और पुलिस अधिकारियों के अलावा इस्तांबुल के पूर्व गवर्नर हुसैन अवनी मुतुल्ला भी शामिल हैं। मुतुल्ला का अमेरिकी धर्मगुरु फेतुल्लाह गुलेन के साथ संबंध उजागर होने के चलते उन्हें पिछले साल अगस्त में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
तुर्की ने 15 जुलाई को तख्तापलट की कोशिश के लिए गुलेन को दोषी ठहराया लेकिन उन्होंने आरोपों से इंकार किया है। उस वक्त तुर्की में संसद की कार्रवाई के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमानों से 11 बार बम बरसाए थे। आम नागरिकों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए।
विज्ञापन
एक वर्ष बीतने पर बर्खास्तगी का मकसद न्यायपालिका, पुलिस व शिक्षा में पवित्रता लाना बताया गया। बर्खास्तगी के पांच जून के आदेश को हाल ही में सरकारी गजट में प्रकाशित किया गया है। इसके मुताबिक बर्खास्त कर्मचारी देश की सुरक्षा के विरुद्ध काम कर रहे थे।
बर्खास्त लोगों में 2,303 पुलिस अधिकारी, 302 विश्वविद्यालय के शिक्षक, 342 कर्मचारी और सेना के जवान हैं। इससे पहले तख्तापलट की नाकाम कोशिश के तुरंत बाद तुर्की ने करीब डेढ़ लाख अधिकारियों को बर्खास्त करते हुए सेना व पुलिस के 50 हजार जवानों को गिरफ्तार कर लिया था। विरोधियों का आरोप है कि राष्ट्रपति एर्दोगन इस बहाने अपने राजनीतिक विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।