{"_id":"5da8bafe-5444-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"60-crushed-to-death-in-ivory-coast-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइवरी कोस्ट में नए साल का जश्न बना मातम, 60 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आइवरी कोस्ट में नए साल का जश्न बना मातम, 60 मरे
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 02 Jan 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में अधिकारियों का कहना है कि आबिदजान शहर में नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
भगदड़ की यह घटना मंगलवार तड़के की है जब लोग एक स्टेडियम में आतिशबाज़ी का नज़ारा देखकर अपने घरों की और लौट रहे थे।
बताया जाता है कि मारे गए लोगों में ज्यादातर की उम्र आठ से 15 वर्ष के बीच है। भगदड़ की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। सरकार ने इसकी जांच कराने का वादा किया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
दहशत और भगदड़
गृहमंत्री हमीद बाकायोको ने बताया, ''आतिशबाज़ी के दौरान सब ठीक था। आतिशबाज़ी के बाद अपने घर जाना चाहते थे। लेकिन टियामा होटल के नजदीक भगदड़ मच गई। भगदड़ क्यों मची, यह जांच का विषय है।''
विज्ञापन
बीबीसी के पश्चिम अफ्रीका संवाददाता थॉमस फेसी के मुताबिक, कुछ खबरों में कहा जा रह है कि भगदड़ तब मची जब हज़ारों लोग आतिशबाज़ी देखने के बाद लौट रहे थे और उसी समय बड़ी संख्या में लोग दाखिल हो रहे थे।
भगदड़ में घायल हुए एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सुरक्षाबलों के आने से लोग दहशत में आ गए जिसकी वजह से भगदड़ मच गई।
लेफ्टिनेंट कर्नल इस्सा साको ने संवाददाताओं को बताया, ''लोगों की संख्या अधिक थी, इसकी वजह से भगदड़ में इतने लोग मारे गए। 60 की मौत हुई है और 200 से अधिक घायल हुए हैं।''
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मौत कुचले जाने से और कुछ की दम घुटने से हुई। शहर के दो अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
राष्ट्रपति अलासने क्वाटारा घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की उपचार का खर्चा सरकार की ओर से वहन करने का वादा किया है।