{"_id":"5bf2576fbdec2269ab3a1b08","slug":"6-people-died-and-5-injured-during-protest-for-corruption-in-haiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैती में भ्रष्टाचार को लेकर हुए प्रदर्शन में छह लोगों की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
हैती में भ्रष्टाचार को लेकर हुए प्रदर्शन में छह लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
भाषा, पोर्ट-ऑफ-प्रिंस, हैती
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
हैती में किया गया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला की एक परियोजना में गबन को लेकर हैती में किए गए प्रदर्शन के दौरान छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इस परियोजना के तहत लोगों को तेल की कीमत में सब्सिडी प्रदान की जाती है। राष्ट्रपति जोवेनल मोइस ने विपक्षी समूहों से बातचीत की अपील की है, जो भ्रष्टाचार की जांच में विफल रहने पर उनके (राष्ट्रपति के) इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘पेट्रोकारिबे परियोजना’ पर आए 3.8 अरब डॉलर के खर्च की जांच की मांग करते हुए रविवार को हजारों लोगों ने राजधानी में ‘नेशनल पैलेस’ की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों के सड़कों को जाम करने और टायरों में आग लगाने के बाद पुलिस और उनमें (प्रदर्शनकारियों में) झड़प हुई।
विज्ञापन
हैती की सीनेट ने अपनी जांच में आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रपति मिशेल मार्टिल के प्रशासन के कम से कम 14 पूर्व अधिकारी गबन में शामिल थे, लेकिन किसी को भी आरोपित नहीं किया गया है। देशभर में छोटे स्तर पर किए प्रदर्शन में झड़पें होने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन