फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   6 Indian Engineers Kidnapped In Afghanistan

अफगानिस्तान में सात भारतीय इंजीनियर को सरकारी अफसर समझ किया अगवा, तालिबान पर शक

Mon, 07 May 2018 03:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
6 Indian Engineers Kidnapped In Afghanistan
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में एक ऊर्जा कंपनी में कार्यरत सात भारतीय इंजीनियरों समेत आठ लोगों को अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को अगवा कर लिया। किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में तालिबान का प्रभाव है। स्थानीय अधिकारियों ने इसी संगठन पर शक जताया है।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वे अफगानिस्तान अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। घटना की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अफगानिस्तान के टोलोन्यूज ने बताया है कि बागलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमेरे के बाग-ए-शामल गांव में बंदूकधारियों ने सात भारतीयों और एक अफगानिस्तान कर्मचारी को अगवा किया है।
विज्ञापन


भारतीय मिनी बस से सरकारी भ्रमण कर रहे थे। तभी अफगानी ड्राइवर समेत उन्हें अगवा कर लिया गया। सभी भारतीय कंपनी केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के कर्मचारी हैं। वारदात वाले इलाके में कंपनी का बिजली सब स्टेशन का कांट्रैक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों से आगे की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। केईसी उन बड़ी भारतीय कंपनियों में से एक है, जो अफगानिस्तान में बिजली आपूर्ति के लिए उत्तरदायी हैं।

अफगानिस्तान में करीब 150 इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। कंपनी केईसी ने अब तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी अफगानिस्तान के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

सरकारी कर्मचारी समझकर गलती से किया अगवा : गवर्नर नेमाती
बागलान ने गवर्नर अब्दुला नेमाती ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से तालिबान से बात की गई, तो आतंकी संगठन ने कहा कि वे गलती से बिजली कंपनी के कर्मचारियों को अगवा कर ले गए हैं। उन्होंने उन्हें सरकारी कर्मचारी समझा था। रिहाई के लिए कबीले के बुजुर्गों और बिचौलियों से बात की जा रही है। 


अफगानिस्तान में अपहरण सामान्य बात
फिरौती के लिए स्थानीय नागरिकों का अपहरण अफगानिस्तान में सामान्य बात है। बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी से स्थिति बदतर हो गई है। 2016 में भी एक भारतीय महिला कार्यकर्ता को अगवा कर लिया गया था। उसे 40 दिन बार रिहा किया गया। भारत सरकार अफगानिस्तान में रहने वाले और सफर पर गए भारतीयों के लिए समय-समय पर सुरक्षा अलर्ट जारी करती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed