{"_id":"ee6e25dc85da6675ac87df499ea0e0b9","slug":"6-8-intensity-earthquake-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में भूकंप, सूनामी की चेतावनी वापस ली गई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जापान में भूकंप, सूनामी की चेतावनी वापस ली गई
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
जापान के उत्तरी इलाके में 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। इसके बाद कई इलाकों में सूनामी की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन कुछ देर बाद उसे वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
भूकंप से प्रभावित इलाकों में देश का पूर्वोत्तर प्रशांत तट भी शामिल है। यहीं फुकुशिमा है जहां तीन वर्ष पहले जबर्दस्त सूनामी ने भारी तबाही मचाई थी।
तब इसकी वजह से हजारों लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रिसाव की वजह से संकट कई गुना बढ गया था।
जापान के सरकारी मीडिया के अनुसार शनिवार तडके भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सवेरे 4.22 बजे आया।
वहां के मौसम विभाग का कहना है कि इसका मूल केंद्र फुकुशिमा प्रीफेक्चर में तट के पास प्रशांत महासागर में 10 किलोमीटर गहराई में था।