फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   53 dead body recovered in Iraq

इराक में हाथ बंधे 53 शव बरामद

Wed, 09 Jul 2014 05:15 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
53 dead body recovered in Iraq

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित एक शहर के पास सुरक्षा बलों को 53 शव मिले हैं।

विज्ञापन


इराक की पुलिस के अनुसार हिल्ला से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित हमज़ा अल-गर्बी में बरामद हुए इन शवों के सिर या छाती में गोली के घाव पाए गए हैं। शवों के हाथ अब भी बंधे हुए हैं।

फिलहाल शवों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

हत्या की वजहों का खुलासा नहीं

53 dead body recovered in Iraq

ये इलाक़ा शिया बहुल है। खबरों के अनुसार इस इलाक़े में जिहादी सुन्नी विद्रोहियों की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुन्नी विद्रोहियों ने उत्तरी और पश्चिमी इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

उत्तर में बाबिल प्रांत का एक ऐसा इलाका है जो 'ट्राएंगल ऑफ़ डेथ' के रूप में जाना जाता है। 'ट्राएंगल ऑफ़ डेथ' नाम इसलिए पड़ा क्योंकि साल 2003 में अमेरिकी अगुआई में इराक पर हुए हमले के बाद के वर्षों में वहां भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

साल 2006 और 2007 के दौरान जब गृह युद्ध चरम पर था, तब इराक की सड़कों पर हर दिन गोलियों से छलनी दर्जनों शव बरामद होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed