फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   47 dead in taiwan Plane Crash

ताइवान में विमान हादसा, 47 की मौत

Thu, 24 Jul 2014 12:08 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
47 dead in taiwan Plane Crash

ताइवान में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार हादसा मागोंग हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुआ।

ट्रांसएशिया एयरवेज का ये विमान दक्षिणी शहर काओशिउंग से पेंघु द्वीप की उडान पर था। ताइवान की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि विमान में कुल 54 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे।
विज्ञापन


दिल्ली में ताइवान के दूतावास का कहना है कि ट्रांसएशिया एयरवेज के मुताबिक विमान में सवार दो विदेशी यात्री फ्रांस के थे।

'तूफान' के कारण हुई दुर्घटना

47 dead in taiwan Plane Crash

अधिकारियों के मुताबिक तूफानी मौसम में विमान आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। आपातकालीन लैंडिंग के दूसरे प्रयास में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दरअसल, मंगलवार को ताइवान मात्मो तूफान की चपेट में आ गया था। हालांकि तूफान का केंद्र चीन में था, इसके बावजूद केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

हमारे संवाददाता के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि विमान हादसे के बाद उन्होंने घटनास्थल पर आग लगी देखी।

विमान निर्माता कंपनी एटीआर के प्रवक्ता डेविड वर्गास ने बीबीसी की चीनी सेवा को बताया, "हमें विमान हादसे के बारे में पता चला है। हम इस बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि क्या गडबड हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed