{"_id":"b25ba22337bf33d136d4c489788402dd","slug":"40-dead-in-bomb-blast-in-afganistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में धमाका, 40 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में धमाका, 40 की मौत
Updated Tue, 15 Jul 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
फौज के सुत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकटिका के एक व्यस्त बाजार में हुए बम धमाके में 40 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा सुत्रों का कहना है कि पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति का पीछा कर रही थी जिसने अपनी कार में आत्मघाती धमाका कर दिया।
धमाका एक बाजार में किया गया जहां रमजान माह की खरीदारी करने वालों की वजह से खासी चहल-पहल थी।
बीबीसी संवाददाता के अनुसार ये प्रांत चरमपंथी गुट हक्कानी नेटवर्क का गढ है और वहाँ पहले भी ऐसे हमले हुए हैं।
पकटिका का क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से लगा है और एक कबायली इलाका है।