{"_id":"5a3509294f1c1bb34a8b6849","slug":"4-palestinians-killed-in-new-wave-of-violence-over-us-jerusalem","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल-फलस्तीन के बीच भड़की हिंसा, चार की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इस्राइल-फलस्तीन के बीच भड़की हिंसा, चार की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Dec 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : vosizneias
अमेरिका द्वारा येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के बाद यहां हुई ताजा हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। इस फैसले के बाद से पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव के बीच तटीय बस्ती से इस्राइल में रॉकेट भी दागे गए हैं।
विज्ञापन
पहली बार इजरायल और फिलिस्तीन का दौरा करेंगे UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस
विज्ञापन
इस्राइल पर अमेरिकी नीति के विरोध में अरब व मुस्लिम देशों समेत जॉर्डन, फलस्तीन आदि में भी लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। तेल अवीव से अमेरिकी दूतावास को येरुशलम स्थानांतरित करने के विरोध में फलस्तीन में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस के मुताबिक वेस्ट बैंक क्षेत्र के बाहरी इलाके में सीमा चौकी के पास एक फलस्तीनी नागरिक ने वरिष्ठ इस्राइली पुलिस अधिकारी को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन
पूर्वी यरुशलम में इसराइली सुरक्षाबलों के साथ झड़प के दौरान तीन की मौत
ताजा हिंसा में कई प्रदर्शनकारी ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। इस दौरान इस्राइल के कब्जे वाले इलाके में प्रदर्शनकारी भड़क उठे और हिंसा पर उतारू हो गए। इस्राइली सुरक्षा बलों के जवाबी कार्रवाई करने पर हालात और बिगड़ गए।