फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   350 people safe from yemen

यमन से बचाए गए 348 भारतीय

Wed, 01 Apr 2015 11:38 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
350 people safe from yemen

भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यमन में फंसे 348 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हें भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा से जिबूती ले जाया गया है।

विज्ञापन


जिबूती से इन लोगों को चार विमानों से भारत वापस लाया जाएगा। यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने पिछले हफ्ते सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। यमन में करीब चार हजार भारतीय फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

भारतीय अभियान

350 people safe from yemen

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि नौसेना का युद्धक विमान आईएनएस सुमित्रा मंगलवार शाम अदन पहुंचा था। उसके बाद से यह पूरा अभियान देर रात तक चला।

उन्होंने बताया कि जिन 348 भारतीयों को अदन से निकाला गया है। जिबूती में विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह मौज़ूद हैं। वो यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों को यमन से निकाला गया है, वो सुरक्षित भारत पहुंचे। अकबरुद्दीन ने बताया कि भारतीयों को वापस लाने के लिए चार विमानों को तैयार रखा गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएस सुमित्रा समुद्री डाकुओं के ख़िलाफ़ अभियान के लिए इन दिनों अदन में था।

यमन के हालात

350 people safe from yemen

अकबरुद्दीन ने कहा कि यमन में हालात ठीक नहीं हैं। वहां का बंदरगाह भी ठीक स्थिति में नहीं है। यमन के सुरक्षा हालात को लेकर भी चिंता थी, लेकिन भारतीय दूतावास ने अदन के अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया।

नौसेना ने वहां के भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय बिठाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि यमन में रह रहे हर एक भारतीय को जब तक वहां से निकाल नहीं लिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यमन की भौगोलिक स्थितियां अलग-अलग हैं, इसलिए वहां से भारतीयों को निकालने के लिए हवाई जहाज और पानी के जहाज का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed