फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   32 dead in myanmar Terrorist attack, 24 Police Posts Destroyed

म्यांमार में भीषण आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 24 पुलिस पोस्ट तबाह

Fri, 25 Aug 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 25 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
32 dead in myanmar Terrorist attack, 24 Police Posts Destroyed
Symbolic Picture

म्यांमार के राखिन में जबरदस्त आतंकी हमले में सेना के 11 जवान शहीद हो गए। इस हमले में 21 आतंकी भी मारे गए। मिलिट्री के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आतंकियों ने पुलिस की 24 पोस्ट पर हमला किया था। पिछले साल अक्टूबर से जारी धार्मिक मतभेद के बीच यह सबसे बड़ा हमला है। म्यांमार की सेना ने बताया कि एक सैनिक, 10 पुलिस के जवान और 21  आतंकियों की हमले में मौत हो गई। 

विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने मुताबिक ये संख्या बढ़ सकती है। बंगाली चरमपंथियों ने सुबह 1 बजे हैंडमेड बम से पुलिस स्टेशन पर हमला किया। करीब 150 से ज्यादा आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 21 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम योगी की पहली विदेश यात्रा, तस्वीरों में देखें म्यांमार में योगी का पहला दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार पुलिस के मुताबिक वो लोग घटना को अंजाम देने की कोशिश इसलिए कर रहे थे क्योंकि हमने उनके ठिकानों को ढूंढ लिया था और हम उन पर कार्रवाई करने वाले थे। सेना के मुताबिक वहां हालात बहुत खराब हैं और आगे भी समस्या बढ़ सकती है। 

बांग्लादेश से आए रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध प्रवासी बताकर म्यांमार में नागरिकता देने से इनकार कर दिया गया है। इस समुदाय के खिलाफ सेना ने पिछले साल अक्टूबर में कार्रवाई की थी जिसके कारण 87 हजार रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे। 

पढ़ें: कोलकाता में म्यांमार से लाए गए तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed