{"_id":"598636364f1c1b440c8b46a1","slug":"kolkata-man-arrested-for-smuggling-gold-worth-rs-3-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में म्यांमार से लाए गए तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता में म्यांमार से लाए गए तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरो, कोलकाता
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने म्यांमार से तस्करी के जरिए तीन करोड़ रुपये का सोना यहां लाने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिजोरम का रहने वाला जोनूनसांगा नामक व्यक्ति आइजल से जेट एयरवेज के विमान से कोलकाता पहुंचा था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि विमान से यात्रियों के उतरने के दौरान खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के जवानों के सहयोग से पूरे इलाके को घेर लिया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति की पीठ पर टंगे बैग से तीन करोड़ रुपये कीमत का 9.96 किलो सोना बरामद किया गया।
विज्ञापन
यह सोना 1.66 किलो वजन वाले छह बिस्कुटों की शक्ल में था। अभियुक्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि आसान कमाई के लालच से ही वह कैरियर के तौर पर इस धंधे में आया था।
विज्ञापन