फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   31 killed and 54 injured in kabul suicide attack

काबुल वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत

Sun, 22 Apr 2018 04:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Updated Sun, 22 Apr 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
31 killed and 54 injured in kabul suicide attack

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मतदाता पंजीकरण केंद्र पर आत्मघाती धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक इस धमाके में 31 लोग मारे गए हैं जबकि 54 लोग घायल हुए हैं। हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं तालीबान ने भी इसमें भागीदारी से इंकार कर दिया है। यहां 20 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। जिसके बाद से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


काबुल पुलिस के दाऊद अमीन का कहना है कि यह धमाका केंद्र के एंट्री गेट के बाहर हुआ है। केंद्र के बाहर बहुत से लोग मौजूद थे। यह एक आत्मघाती हमला है। वहीं हादसे के शिकार लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने अपनी न्यूज एजेंसी अमाक के हवाले से कहा है कि इस धमाके को इस्लामिक स्टेट ने अंजाम दिया है।

रविवार को यह हमला दश्त ए बारची में हुआ। जो कि पश्चिमी काबुल का एक क्षेत्र है जहां अधिकतर शिया हजारा अल्पसंख्यक रहते हैं। जिन पर लगातार इस्लामिल स्टेट द्वारा हमले किए जाते हैं। इस केंद्र पर लोगों के राष्ट्रीय पहचान प्रमाण पत्र का पंजीकरण भी किया जाता है। अफगान में काफी समय से चुनाव लंबित थे। जिसके लिए 14 अप्रैल से विधायी चुनावों के पंजीकरण शुरू हुए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक चुनावों के दौरान सुरक्षा एक चिंता का विषय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed