{"_id":"5780d9804f1c1b291e7fa2e6","slug":"3-000-people-posed-nude-for-spencer-tunick-photgraphy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोटो खिंचवाने के लिए 3000 लोग हुए न्यूड, अपने शरीर को रंगा नीले रंग से","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फोटो खिंचवाने के लिए 3000 लोग हुए न्यूड, अपने शरीर को रंगा नीले रंग से
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : the guradian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के हल शहर में करीब 3000 से ज्यादा लोगों ने न्यूड होकर अपने शरीर को समुद्री नीले रंग में रंगा और फोटो खिंचवाई। ये फोटो अमेरिकी फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने खींचे। स्पेंसर पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक निर्वस्त्र फोटोग्राफी के लिए दुनिया भर में चर्चित रहे हैं।
पूर्वी यार्कशायर में स्थित यह शहर हल नदी के किनारे बसा है। इसी नदी के नाम पर इस शहर को भी हल नाम से ही जाना जाता है। इस शहर के लोगों ने हल नदी से अपने रिश्तों का जश्न मनाने के लिए न्यूड होकर अपने शरीर को नीले रंग से रंग कर स्पेंसर ट्यूनिक के लिए फोटो खिंचवाने का फैसला किया।
हल शहर के काउंसिल ने बताया कि इस इंवेट में करीब 3200 लोगों ने शरीक किया। इस जश्न में कुछ स्थानीय लोगों के अलावा करीब 20 अन्य देशों के नागरिकों ने भी शिरकत की थी जिनमें अमेरिका के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग, स्टेफने जानसैन भी शामिल थे।

कपड़े उतारने का अर्थ ये है कि लोग अपनी झिझक हटा रहे हैं
इस पूरे आयोजन का मकसद ये संदेश देना था कि हल शहर की पहचान हल नदी से ही है और हल नदी को संरक्षित रखना इस शहर के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस इवेंट के आयोजकों को भी इतनी भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने इसकी आधी संख्या की ही आशा कर रखी थी।
फोटोग्राफर ट्यूनिक ने कहा, 'सभी लोग अपने शरीर को नीले रंग से रंग कर लेटे हुए थे। ये इस शहर के समुद्र से रिश्ते को दर्शाता है। 3000 से ज्यादा लोगों ने अपने शरीर को नीले रंग से रंगा, इसमें हर उम्र और हर वर्ग के लोग शामिल थे।'
ये पहला मौका नहीं है जब लोगों ने ट्यूनिक के लिए कपड़े उतारे हों। इससे पहले बार्सिलोना, ब्यूनोस आयरिस और कई अन्य स्थानों पर ट्यूनिक के कैमरे के लिए लोगों ने कपड़े उतारे हैं। ट्यूनिक कहते हैं '' मुद्दा कपड़े उतारना नहीं है। कपड़े उतारने का अर्थ ये भी तो है कि लोग अपनी अंदरूनी झिझक को भी हटा रहे हैं...''