{"_id":"5bfb324fbdec2241563e3d2e","slug":"27-leaders-of-the-european-union-approved-the-brexit-agreement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय यूनियन के 27 नेताओं ने दी ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यूरोपीय यूनियन के 27 नेताओं ने दी ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
BREXIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने रविवार को ऐतिहासिक ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी दे दी। ईयू के सदस्य देशों के 27 नेताओं ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मुलाकात के बाद ब्रेक्जिट समझौते का समर्थन करते हुए इसको मंजूरी दे दी। इसके साथ ही यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने का रास्ता साफ करीब-करीब साफ हो गया।
विज्ञापन
ईयू परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्विटर पर लिखा कि ईयू 27 ने यूरोपीय संघ-ब्रिटेन के संबंधों के भविष्य पर निकासी समझौता और राजनीतिक घोषणा का समर्थन किया है। ब्रेक्जिट पर ब्रुसेल्स में बुलाए गए विशेष सम्मेलन में शिरकत पहुंचे यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ‘दुखद दिन’ है। उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन जैसे देश का यूरोपीय यूनियन से अलग होते देखना न तो खुशी और न ही उत्सव का विषय है। यह तकलीफदेह और दुखद घटना है।’ वहीं, फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री माइकल बार्नर ने कहा कि हम अब भी सहयोगी और दोस्त बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि करीब 17 महीने की जद्दोजहद और लंबी बातचीत की प्रक्रिया के बाद यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के बाहर जाने का रास्ता साफ हो सका है। इस मुद्दे पर पिछले दिनों काफी बवाल मचा था और ब्रिटिश पीएम टेरीजा के चार कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसमें भारतीय मूल के मंत्री शैलेष वारा भी शामिल थे, जिन्होंने सबसे पहले कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। हालांकि, टेरीजा ने इस मुद्दे पर झुकने से इनकार करते हुए कहा था कि कुछ भी हो जाए वह इसे जीत कर रहेंगी। टेरीजा ने यह भी कहा था कि मैं यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगी कि यूरोपीय संघ में शामिल देशों के नेताओं की ब्रुसेल्स बैठक में ब्रेक्जिट प्रस्ताव पर सहमति बने। ताकि बाद में इसे ब्रिटेन में नेताओं के सामने मतदान के लिए पेश किया जा सके।