{"_id":"575a2f4f4f1c1baf029c5867","slug":"27-killed-in-isis-sucide-bombing-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में आईएस ने किए दो आत्मघाती हमले, 27 की मौत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इराक में आईएस ने किए दो आत्मघाती हमले, 27 की मौत
एजेंसी/ बगदाद।
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
isis
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक की राजधानी बगदाद में बृहस्पतिवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दो आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया। अलग-अलग जगह पर हुए इन दोनों हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, बल्कि दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
पहला हमला बगदाद के एक वाणिज्यिक क्षेत्र में हुआ। इस हमले में कम से कम 15 आम नागरिक मारे गए, जबकि 35 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।
दूसरा हमला राजधानी में स्थित सेना की चौकी पर हुआ। आत्मघाती हमलवार ने विस्फोटकों से भरी कार को ही चौकी के सामने उड़ा दिया। इसमेें 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारियों ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।