{"_id":"57d3dc984f1c1bbc61317d05","slug":"21-killed-50-injured-in-bangladesh-factory-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलादेश: फैक्ट्री में आग लगने से 21 की मौत, 50 घायल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बंगलादेश: फैक्ट्री में आग लगने से 21 की मौत, 50 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाका के इंडस्ट्रियल इलाके, गाजीपुर में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग गंभीर रुप से जल गए। गाजीपुर दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप-सहायक निदेशक अख्तरुज्जमां ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे पर टेमपको पैकिंजिंग फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के कारण आग लग गई।
अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जानें गई है और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जले हैं। घायलों को पास के टोंगी अस्पताल और ढाका मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 21 मृतकों में से 13 की पहचान की जा चुकी है।
टोंगी अस्पताल के एक डाक्टर ने बताया कि इस वक्त 10 घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है। इनके शरीर का अधिंकाश हिस्सा जल चुका है। 20 दमकल गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।
विज्ञापन
गाजापुर के डिप्टी कमश्नीर एसएस आलम ने बताया है कि इस घटना की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक समिति बनाई गयी है। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।