फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   2017 peace nobel prize given to ICAN who works to finish nuclear weapons of world

न्यूक्लियर हथियारों पर रोक के लिए मुहिम चलाने वाली संस्था ICAN को मिला शांति का नोबेल

Sat, 07 Oct 2017 06:01 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 07 Oct 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
2017 peace nobel prize given to ICAN who works to finish nuclear weapons of world

गैरसरकारी संस्था (एनजीओ) 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन' (आईसीएएन) को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनजीओ को नोबेल पुरस्कार न्यूक्लियर हथियारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दिया गया है। संस्था को परमाणु हथियार खत्म करने के लिए कैंपेन चलाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


दुनिया भर में न्यूक्लियर हथियारों के खात्मे की अपील करने वाले आईसीएएन 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत न्यूक्लियर हथियारों पर बैन लगाए जाने के प्रयास में आईसीएएन ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


नोबेल कमेटी के मुताबिक एनजीओ का अगला उद्देश्य विश्व को न्यूक्लियर पावर से मुक्त करना है। आईसीएएन ने पिछले एक साल में दुनिया को न्यूक्लियर हथियारों के बिना एक नई दिशा और नई शक्ति के बिना हासिल करने के प्रयास किए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शांति पुरस्कार के लिए करीब 300 से ज्यादा दावेदार चुने गए थे और आईसीएएन को इसके लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केमिस्ट्री-फिजिक्स के नोबेल के लिए भी हो चुकी है घोषणा

2017 peace nobel prize given to ICAN who works to finish nuclear weapons of world

इससे पहले बुधवार को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। स्विट्जरलैंड के जैकस डोबोकेट, अमेरिका के जोआकिम फ्रैंक और यूके के रिचर्ड हेंडरसन को जैविक अणुओं के उच्च-रिजाल्यूशन संरचना निर्धारण में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए नोबेल दिया जाएगा।

वहीं अमेरिका के वैज्ञानिक बैरी बैरिश, किप थ्रोन और रेनर वेसिस को गुरुत्वीय तरंगों की खोज करने के लिए फिजिक्स के नोबल दिया जाएगा। तीनों वैज्ञानिकों ने लेजर इंर्टफेरोमीटर ग्रैविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (लिगो) डिटेक्‍टर और गुरुत्‍वाकर्षण तरंगों के अध्‍ययन के लिए संयुक्त रूप से यह सम्‍मान दिया जाएगा।

पुरस्कार की घोषणा के वक्त नोबेल कमेटी के प्रतिनिधि ने बताया कि इस साल यह पुरस्कार उस खोज के लिए दिया गया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed