फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   200 Boko Haram militants killed in nigeria

नाइजीरिया में बोको हराम पर कार्रवाई, मारे गए 200 चरमपंथी

Thu, 15 May 2014 11:28 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
200 Boko Haram militants killed in nigeria

उत्तरी नाइजीरिया में तीन गांवों के निवासियों ने संदिग्ध बोको हराम चरमपंथियों के एक हमले का सामना किया। इस झड़प में करीब 200 चरमपंथी मारे गए हैं। एक चश्मदीद ने बीबीसी को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चश्मदीद ने बताया कि यह झड़प बोर्नो राज्य के काला-बाल्ज इलाक़े में हुई।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि स्थानीय लोगों ने एक निगरानी समूह बना लिया था। जिस इलाक़े पर हमला हुआ था वो उस जगह से कुछ ही दूरी पर है जहां पिछले हफ़्ते हुए एक हमले में 300 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

'हमलों में तीन गुना बढ़ोतरी'

200 Boko Haram militants killed in nigeria

एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि काला-बाल्ज में निगरानी समूह के लोग इस हमले से निपटने के लिए तैयार थे, क्योंकि उन्हें इसकी भनक लग गई थी।

बीबीसी हौसा सेवा से बात करने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि लड़ाई के बाद इस पूरे इलाक़े में शव बिखरे हुए थे।

इस प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उन्होंने 50 शव एक गांव में देखे और 150 शव एक अन्य गांव में देखे, उनका मानना था कि सभी शव चरमपंथियों के थे।

गांवों के लोगों ने कथित चरमपंथियों की तीन कारें और एक सैन्य वाहन भी छीन लिया।

लड़कियों के अपहरण के बाद कार्रवाई

200 Boko Haram militants killed in nigeria

मंगलवार को नाइजीरिया सरकार ने कहा था कि वो बोको हराम चरमपंथियों से बात करने को तैयार है। बोको हराम ने पिछले महीने बोर्नो प्रांत में एक स्कूल से 200 से ज़्यादा लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

इन लड़कियों के अपहरण का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया गया है और कई देशों के विशेषज्ञ इन लड़कियों की तलाश में मदद कर रहे हैं।

ठीक एक साल पहले राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने चरमपंथ पर काबू पाने के लिए बोर्नो और इसके पड़ोसी राज्यों अडामावा और योब में आपातकाल लगाया था।

हालांकि ब्रिटेन के ससेक्स विश्वविद्यालय ने जो आंकड़े जुटाए हैं उनके अनुसार चरमपंथी हमलों में मरने वालों की संख्या एक साल में तीन गुना हो गई है।

बोको हराम का हौसा भाषा में मतलब है "विदेशी शिक्षा की मनाही है।" बोको हराम के सदस्यों पर गांवों और कस्बों पर हमले करने, बैंक लूटने और हत्याएं करने के आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed