फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   19 tourists killed as balloon explodes at egypt luxor

'बैलून दुर्घटना' में 19 पर्यटकों की मौत

Wed, 27 Feb 2013 09:20 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 27 Feb 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
19 tourists killed as balloon explodes at egypt luxor

मिस्र के दक्षिणी शहर लक्सर के करीब गर्म हवा के एक गुब्बारे के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 पर्यटकों की मौत हो गई है जिनमें ब्रिटेन और फ्रांस के पर्यटक शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक गुब्बारा 1000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था तभी उसमें आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद गुब्बारा लक्सर के पश्चिम में खेतों में आकर गिरा।
विज्ञापन


गुब्बारे के पायलट सहित दो लोग इस दुर्घटना में बचने में सफल रहे। लक्सर नील नदी के किनारे स्थित है और मिस्र के प्राचीन राजाओं के मकबरों के खंडहरों के लिए मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच गई पायलट की जान

गुब्बारे का संचालन करने वाली कंपनी के एक प्रतिनिधि अहमद अबूद ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा़, “गुब्बारे में 20 यात्री सवार थे। विस्फोट हुआ और 19 यात्री मारे गए। एक पर्यटक और पायलट की जान बच गई।”

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने बीबीसी को बताया कि मिस्र में दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करके दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के बारे में जानकारी ली जा रही है।


लक्सर के मशहूर स्थलों जैसे कार्नक टेंपल और वैली ऑफ द किंग्स में शाही मकबरों को देखने के लिए पर्यटक गर्म हवा के गुब्बारे में उड़ान भरना पसंद करते हैं।

मिस्र में 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के ख़िलाफ हुई क्रांति के बाद देश के अन्य हिस्सों की तरह लक्सर में भी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed