{"_id":"d962e75a92f0efd283bf3fb1440b5b44","slug":"19-killed-in-blast-on-nigeria-s-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से दहला नाइजीरिया, 19 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
धमाके से दहला नाइजीरिया, 19 की मौत
Updated Fri, 02 May 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में न्यान्या बस अड्डे पर हुए बम धमाके में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और 60 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि उन्होंने घटनास्थल पर 20 शव देखे हैं। संवाददाताओं का कहना है कि यह एक कार बम धमाका था। ये धमाका उस जगह के क़रीब हुआ, जहां 14 अप्रैल को भी धमाका हुआ था जिसमें 70 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
किसी भी संगठन ने अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम राजधानी अबुजा में पहले इस तरह के हमले करता रहा है। 14 अप्रैल को होने वाले धमाके भी बोको हराम ने ही करवाए थे।
विज्ञापन
अबुजा में अगले हफ्ते विश्व आर्थिक मंच की बैठक होने वाली है जिसमें विश्व के कई नेताओं के आने की संभावना है।