फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   17 people dead in Sri Lanka due to falling burning garbage

श्रीलंका: जलता हुआ कचरे का ढेर गिरने से 17 की मौत, PM ने मांगी माफी

Sun, 16 Apr 2017 05:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Sun, 16 Apr 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
17 people dead in Sri Lanka due to falling burning garbage
- फोटो : AFP

 श्रीलंका की राजधानी के पास 300 फुट ऊंचे कूड़े के ढेर में आग लगने और उसके बाद जलते हुए कचरे के पड़ोस की 100 से अधिक झुग्गियों पर गिर जाने के कारण चार बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पीएम ने कूड़े के ढेर नहीं हटाने पर माफी मांगी है।

विज्ञापन


इस हादसे में सौ से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और 600 से ज्यादा लोग आग लगने के बाद कोलंबो के उपनगर कोलोन्नावा स्थित मीथोटमुल्ला इलाके से पलायन कर गए हैं। मरने वाले 17 लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं जबकि 14 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


यहां कूड़े और झुग्गियों की भीषण आग में से जलते हुए शवों को अभी भी सेना का बचाव दल बाहर निकाल रहा है। राष्ट्रपति सिरिसेना ने सेना को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में तेजी से कार्रवाई करे और घायलों का इलाज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 people dead in Sri Lanka due to falling burning garbage

सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने घटना के प्रति खेद जताया है। उन्होंने कहा कि हमने कूड़े के इस ढेर को हटाने के लिए पूरी योजना बना ली थी, लेकिन हम कोई कार्रवाई करते उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय से पहले यह काम पूरा नहीं करने के प्रति माफी मांगी। यहां के स्थानीय नागरिक पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर को हटाने के लिए विरोध कर रहे थे। हाल ही में श्रीलंका की संसद ने भी यहां के 2.3 करोड़ टन कूड़े के ढेर को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed