फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   201 killed in mine blast in turkey

खदान में धमाका, 200 से ज्यादा की मौत

Wed, 14 May 2014 11:28 AM IST
Updated Wed, 14 May 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
201 killed in mine blast in turkey

तुर्की की सरकार ने कहा है कि पश्चिमी शहर के सोमा के बाहर स्थित एक कोयले की खान में हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 75 घायल हैं।

विज्ञापन


उर्जा मंत्री तानेर यिलज़िद ने टीवी पर दिए गए एक बयान में कहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त खान में 780 कामगार मौजूद थे। जिन 200 लोगों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है उनमें से 70 घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


शुरूआती रिपोर्टों में कहा गया था कि मारे जाने वालों की संख्या 17 है जबकि काफ़ी लोग खान के नीचे फंसे हुए हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि कुछ लोग वहां से निकलने में कामयाब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑक्सीजन भेजा जा रहा'

201 killed in mine blast in turkey

फंसे खनिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है और खदान के भीतर पाइप के ज़रिये ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है ताकि मज़दूरों को सांस लेने में दिक्क़त ने पेश आए।

अधिकारियों का कहना है कि धमाका बिजली के सिस्टम में कुछ गड़बड़ी की वजह से हुआ। मुल्क के पश्चिमी इलाके के सोमा शहर के बाहर मौजूद कोयले की एक खदान के भीतर 300 से अधिक मज़दूर खदान में फंसे बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि धमाका, एक ख़राब पॉवर यूनिट की वजह से हुआ है जो खदान में लगभग दो किलोमीटर की गहराई पर स्थित है।

सुरक्षा का रिकॉर्ड

201 killed in mine blast in turkey

एक वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी महमत बहत्तीन अटकी ने कहा कि धुएं की वजह से बचाव में दिक्कत आ रही है। तुर्की के ऊर्जा मंत्री तनेर यिल्दिज़ बचाव अभियान की निगरानी के लिए सोमा जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि चार बचाव दल अभी खदान में लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अन्य औद्योगिक देशों की तुलना में तुर्की के कोयला खनन उद्योग का सुरक्षा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

साल 1992 में तुर्की में एक खनन हादसे में 270 मज़दूरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed