{"_id":"594e178b4f1c1be61b8b46ef","slug":"16-people-killed-as-cement-laden-truck-overturns-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत, ईद मनाने जा रहे थे घर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत, ईद मनाने जा रहे थे घर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में शनिवार को एक ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था। रोड किनारे एक गड्ढा में आने के कारण ट्रक ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसा बांग्लादेश के रंगपुर शहर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार होने के बाद ट्रक में सवार 11 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने रास्ते में और अन्य दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए हैं। घायल लोगों को रंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मारे गए लोग दिहाड़ी पर काम करते थे। ये लोग ईद के मौके पर घर लौट रहे थे। इस रूट पर साधनों की कमी और कम किराया होने के कारण लोगों को सामान लदे ट्रक में सफर करना पड़ता हैं।
विज्ञापन