फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car collided with road roller, four injured

रोड रोलर से टकराई कार, चार घायल

Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car collided with road roller, four injured
roller - फोटो : Demo Pic

सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे कार रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोड रोलर के आगे का पहिया निकल गया तथा कार के परखच्चे उड़ गए।  कार सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तथा घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया।

विज्ञापन


जहां से चारों को हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हापुड़ क्षेत्र के कुछ युवक सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सगाई समारोह के बाद युवकों ने स्विफ्ट कार को बीबीनगर की तरफ तेजी से दौड़ा दिया। तेज रफ्तार कार सामने सड़क बना रहे रोड़ रोलर में जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीष्ण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा रोड़ रोलर के आगे का पहिया निकल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि घटना की जानकारी है। किसी ग्रामीण की तरफ से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed