फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   15 pilgrims died in madina

मदीना: होटल में आग से 15 तीर्थयात्रियों की मौत

Sun, 09 Feb 2014 11:33 AM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
15 pilgrims died in madina

सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना के एक होटल में आग लगने की वजह से कम से कम 15 मुसलमान तीर्थयात्री मारे गए हैं और लगभग 130 अन्य ज़ख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


राहत और बचाव कर्मियों ने 700 विदेशी मेहमानों को होटल से बाहर निकाला है। आग किस वजह से लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

ख़बरों में कहा गया है कि आग लगने की शुरुआत दोपहर के वक्त बिजली के शॉर्ट-सर्किट से हुई।

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक़ राहत और बचाव कर्मियों को आग पर क़ाबू पाने में दो घंटे से अधिक वक्त लगा।

एहतियात के तौर पर नजदीक के एक अन्य होटल को भी ख़ाली कराया गया था।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बद्र अब्दलती का कहना है कि मृतकों की संख्या की पुष्टि करने के प्रयास अभी जारी हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मिस्र के सरकारी टेलीविज़न के हवाले से ख़बर दी है कि मारे गए सभी लोग मिस्र के हैं।

मिडिल ईस्ट न्यूज़ एजेंसी (एमईएनए) के मुताबिक़ रियाद में मिस्र के राजदूत अफ़ीफ़ी अब्द-अल-वहाब का कहना है कि मृतकों में चार मिस्र के नागरिक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed