{"_id":"57fda33c4f1c1b675228fcc2","slug":"14-dead-in-attack-on-shiite-shrine-in-kabul","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल की प्रमुख शिया दरगाह पर हमला, 14 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
काबुल की प्रमुख शिया दरगाह पर हमला, 14 की मौत
बीबीसी
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
kabul attack
- फोटो : bbc
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की पुलिस का कहना है कि मुहर्रम के दिन हमलावरों ने एक शिया धर्मस्थल कार्ते सखी पर हमला किया है। रिपोर्टों के मुताबिक धमाके के बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई थी। इस हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और 26 घायल हैं। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
जिस समय शहर के प्रमुख शिया धर्मस्थल कार्ते सखी पर हमला हुआ उस समय वहां शिया समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जमा थी। शिया समुदाय के लोग इलामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम महीने की दसवी तारीख जिसे अशूरा भी कहा जाता है, उस दिन इमाम हुसैन की मौत को याद करते हुए मातम मना रहे थे।
विज्ञापन
इमाम हुसैन इस्लाम धर्म की बुनियाद रखने वाले पैगम्बर मोहम्मद के नाती थे जिनकी 680 ईसवी में इराक के कर्बला के मैदान में हुई जंग में मौत हो गई थी। दुनिया भर के मुसलमान मुहर्रम महीने की दस तारीख को उनकी 'शहादत दिवस' के रुप में मनाते हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो