{"_id":"b11239414f3a58d088d3702970d6d7b6","slug":"14-afghan-personnel-die-in-american-air-aatck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए 14 अफगान सैनिक ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए 14 अफगान सैनिक
एजेंसी/काबुल
Updated Tue, 21 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में सोमवार को कम से कम 14 अफगान सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
जिला गवर्नर मोहम्मद रहीम अमीन ने बताया कि तालिबान प्रभावित अफगानिस्तान के लोगार प्रांत के बराकी बराक जिले में सोमवार सुबह छह बजे अमेरिकी सुरक्षा बलों ने दो हेलीकॉप्टरों से एक सैन्य चौकी पर हमला किया। इससे चौकी में आग लग गई और कम से कम 14 अफगान सैनिकों की मौत हो गई।
इसके अलावा लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दर्वेश ने भी हमले की पुष्टि की है। वहीं, इस संबंध में एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी का कहना है कि उन्हें लोगार प्रांत में सुबह हुई घटना की जानकारी है, जिसमें अमेरिकी सुरक्षा बल भी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में रहीम अमीन ने कहा कि निशाना बनाई गई चौकी संदिग्ध इलाके में नहीं थी। जब अमेरिकी सेना ने चौकी पर हवाई हमला किया, उस समय वहां अफगानिस्तान का झंडा लहरा रहा था।
विज्ञापन