फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   100 chinese Boats Intrusion in Malaysian waters

मलयेशियाई जल क्षेत्र में चीन की 100 नौकाओं ने की घुसपैठ

Fri, 25 Mar 2016 11:17 PM IST
एजेंसी /कुआलालंपुर
एजेंसी /कुआलालंपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
100 chinese Boats Intrusion in Malaysian waters
- फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण चीन सागर के लुकोनिया शोल्स के समीप मलयेशिया के जल क्षेत्र में करीब 100 चीनी नौकाओं और जलपोतों ने घुसपैठ की। मलयेशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री शाहिद कासिम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मलयेशिया समुद्री प्रवर्तन एजेंसी और नौसेना को इलाके की स्थिति की निगरानी करने के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शाहिद के हवाले से राष्ट्रीय बर्नामा समाचार एजेंसी ने बताया कि अगर चीनी नौकाओं और जलपोतों ने मलयेशिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में घुसपैठ की होगी, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्से में चीन अपना दावा जताता है।
विज्ञापन


पड़ोसी देश ब्रुनेई, मलयेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम भी इस क्षेत्र में अपना दावा करते हैं। सामरिक दृष्टि से अहम दक्षिण चीन सागर में चीन ने 2013 में कृत्रिम द्वीप बनाना शुरू कर दिया, जिसके चलते विवाद गहरा गया। यह क्षेत्र तेल, खनिज और प्राकृतिक गैस से भी भरपूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed