{"_id":"572ab15a4f1c1b32375cd21a","slug":"10-year-old-boy-hacked-instagram-get-award-from-mark-zuckerberg","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल के बच्चे ने हैक किया इंस्टाग्राम, जुकरबर्ग ने दे दिए साढ़े 6 लाख रुपए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
10 साल के बच्चे ने हैक किया इंस्टाग्राम, जुकरबर्ग ने दे दिए साढ़े 6 लाख रुपए
एजेंसी/सैन फ्रांसिस्को
Updated Thu, 05 May 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
सोशल साइट से पुरस्कार पाने वाला सबसे कम उम्र का हैकर बना
- फोटो : Getty Images
फेसबुक के स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग सोशल साइट इंस्टाग्राम में एक बग खोजने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने फिनलैंड के एक 10 वर्षीय बच्चे को 10 हजार डॉलर (करीब साढ़े छह लाख रुपये) के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके साथ ही जेनी नाम का यह बच्चा सोशल साइट को हैक कर उसी के द्वारा सम्मानित होने वाला सबसे कम उम्र का हैकर बन गया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट खोलने की उम्र से काफी कम आयु का होने के बावजूद हेलेसिंकी निवासी जेनी ने इंस्टाग्राम में घुसपैठ की, वह भी बिना किसी अकाउंट को लॉग इन किए। जेनी का पूरा नाम नहीं बताया गया है। फिनलैंड के प्रकाशन इलतालेहती के मुताबिक, जेनी ने इंस्ट्राग्राम के सर्वर के कोड बदलकर यूजर्स को कमेंट और फोटो कैप्शन डिलीट करने के लिए मजबूर कर सकता है।
विज्ञापन
जेनी ने बताया कि वह किसी को भी इंस्टाग्राम से हटाने में सक्षम है, यहां तक कि जस्टिन बीबर को भी। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बग का हल फरवरी के अंत में निकाल लिया गया था, और जेनी को मार्च में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन