फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relations with US should be repaired but not at China expense says Pakistan PM Shehbaz Sharif

Pakistan: ‘अमेरिका के साथ संबंध सुधारने हैं लेकिन चीन की कीमत पर नहीं’, ऐसा क्यों बोले पीएम शहबाज शरीफ? जानें

Mon, 05 Aug 2024 04:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 05 Aug 2024 04:39 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि जिस तरह से चीन द्वारा पाकिस्तान की मदद की जा रही है, वैसा अमेरिका नहीं कर सकता। शरीफ ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन से फिर से कर्ज का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Relations with US should be repaired but not at China expense says Pakistan PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि वे अमेरिका के साथ द्विपक्षी संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने के बीच चीन के साथ अपने रिश्ते खराब नहीं करेंगे। पीएम शरीफ ने कहा जिस तरह से चीन ने पाकिस्तान की मदद की है, वैसी मदद किसी भी देश ने नहीं की। 

विज्ञापन


‘सीपीईसी के दूसरे चरण का काम तेज गति से चल रहा है’
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। दरअसल पाकिस्तान के पत्रकारों का एक दल हाल ही में चीन की आधिकारिक यात्रा से वापस लौटा है। पीएम शहबाज शरीफ ने आगे बताया चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के दूसरे चरण का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में चीन के विशेषज्ञ पाकिस्तान की यात्रा पर आए थे। चीनी विशेषज्ञों ने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है।
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने चीन-अमेरिका के लिए क्या कहा?
जब शहबाज शरीफ से पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ हमारे संबंधों में सुधार होना चाहिए लेकिन, चीन की कीमत पर नहीं…। मैंने हाल ही में अमेरिका के उच्चाधिकारियों और विदेश मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में यह बात कही है। मैंने उनसे यह भी कहा है कि उसी तरह, अमेरिका की कीमत पर चीन के साथ दोस्ती नहीं हो सकती क्योंकि दोनों देश हमारे लिए अलग-अलग महत्व रखते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जैसे चीन ने हमारी मदद की, वैसा अमेरिका नहीं कर सकता‘ 
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों में तब दरार आई थी, जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रत्यक्ष रूप से अमेरिका की आलोचना की थी। वर्ष 2022 के अप्रैल महीने में इमरान खान को अविश्वास मत के माध्यम से हटाया गया था। इसके बाद खान ने अमेरिका पर उनके पतन की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री शरीफ ने यह भी कहा कि जिस तरह से चीन द्वारा पाकिस्तान की मदद की जा रही है, वैसा अमेरिका नहीं कर सकता। शरीफ ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन से फिर से कर्ज का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, अगर चीन द्वारा पाकिस्तान सरकार को कर्ज चुकाने के लिए पांच से सात वर्ष का समय दिया गया तो देश में बिजली के दामों के साथ-साथ महंगाई को कम किया जा सकेगा।  


चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जताई प्रतिबद्धता
इस दौरान, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने देश में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार चीन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी मौजूदा संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। आपको बता दें कि इस वर्ष मार्च महीने में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक विस्फोट में चीन के पांच नागरिकों समेत छह लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed