फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Regeneron Antibody treatment for covid 19 that US president Donald Trump claims cured him Know all the details

ट्रंप का दावा: रेजेनरॉन की कोविड-19 की इस दवा से वे हुए ठीक, जानें इस दवा के बारे में सबकुछ

Fri, 09 Oct 2020 01:21 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Regeneron Antibody treatment for covid 19 that US president Donald Trump claims cured him Know all the details
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि रेजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स इंक की प्रायोगिक दवा से इलाज के बाद वह कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में ट्रंप द्वारा इसकी तारीफ और इसे एक जीवन रक्षक दवा के रूप में देखे जाने के बाद, देशभर के कोविड-19 के मरीजों ने एंटीबॉडी-आधारित रेजेनरॉन के क्लीनिकल ट्रायल (नैदानिक परीक्षणों) में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। दवा की कंपनी ने कहा कि उसने संघीय नियामकों को कोविड-19 के इलाजे में आपातकालीन उपयोग के लिए उसके एंटीबॉडी उपचार को अधिकृत करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रेजेनरॉन क्या है?
REGN-COV2, दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का एक कंबीनेशन है। इसे खासतौर पर कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस, SARS-CoV-2 की संक्रामकता को खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया था। मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

फार्मा कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "REGN-COV2 को विकसित करने के लिए, रेजेनरॉन के वैज्ञानिकों ने कंपनी के VelocImmune (वेलोक्ल्म्यून) चूहों द्वारा उत्पादित हजारों फुल-ह्यूमन एंटीबॉडी का मूल्यांकन किया, जो आनुवंशिक रूप से एक मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को हासिल करने के लिए मॉडिफाइ किया गया है। इसके साथ ही कोविड-19 से ठीक हुए मनुष्यों से से भी एंटीबॉडी का भी मूल्यांकन किया गया।" 

ट्रंप को पिछले शुक्रवार को अनुकंपा उपयोग कार्यक्रम के तहत कई एंटीबॉडी को मिलाकर तैयारी की गई दवा दी गई थी। 

पिछले महीने के आखिर में, रेजेनरॉन ने एक परीक्षण से प्रारंभिक नतीजों के बारे में बताया था कि एंटीबॉडी की यह कॉकटेल कोरोना वायरस के उन मरीजों में वायरस के स्तर को कम कर सकता है जो अस्पताल के बाहर हैं। 

सभी अमेरिकियों के लिए मुफ्त दवा
रेजेनरॉन ने कहा है कि इस समय उसके पास करीब 50,000 मरीजों के लिए इस दवा की खुराक उपलब्ध है और अगले कुछ महीनों के भीतर तीन लाख मरीजों के लिए खुराक उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार के साथ उसके समझौते के तहत, सरकार दवा के वितरण के लिए जिम्मेदार होगी। और यदि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे देता है तो अमेरिकी लोगों को प्रारंभिक खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा। 

डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य
डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर ने कहा कि सोमवार को लिए गए राष्ट्रपति के खून के नमूने बताते हैं कि उनके पास सुरक्षात्मक एंटीबॉडी थे, लेकिन दवा कंपनी के मुताबिक, वे संभवतः वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उन्हें दिए गए रेजेनरॉन के एंटीबॉडी थे और वे उनके शरीर में प्राकृतिक प्रतिक्रिया के रूप में नहीं बने थे। 


इस बीच, अमेरिकी संक्रामक रोग प्रमुख डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा है कि हमें नहीं पता है कि राष्ट्रपति ठीक है या नहीं, क्योंकि पहले लक्षण दिखाने के बाद मरीजों की स्थिति एक सप्ताह के बाद खराब हो सकती है।

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति को शनिवार तक सार्वजनिक कार्यों को फिर से शुरू कर सकते हैं। एक हफ्ते पहले वायरस से संक्रमित हुए ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस लौटे थे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और शनिवार को एक चुनावी रैली करने की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed