फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reform UK Overtakes Rishi Sunaks Conservatives In Opinion Poll news in hindi

UK Polls: ओपिनियन पोल में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को फराज की रिफॉर्म यूके ने पछाड़ा, लेबर पार्टी सबसे आगे

Fri, 14 Jun 2024 09:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Jun 2024 09:18 AM IST
सार

यह सर्वेक्षण 12-13 जून को किया गया, जिसमें 2,211 लोगों ने हिस्सा लिया था। नाइजेल फराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक अहम मोड़ है। यहां केवल कंजर्वेटिव वोट बर्बाद होने वाला है।

विज्ञापन
Reform UK Overtakes Rishi Sunaks Conservatives In Opinion Poll news in hindi
नाइजेल फराज - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में चार जुलाई को चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले गुरुवार को जारी एक ओपिनियन पोल में नाइजेल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी ने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को पीछे छोड़ दिया। स्थानीय मीडिया के ओपिनियन पोल के अनुसार, रिफॉर्म यूके को 19 फीसदी, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी को 18 प्रतिशत वोट मिले। वहीं लेबर पार्टी 37 प्रतिशत वोट के साथ शीर्ष पर रही। इस ओपिनियन पोल के अनुसार, सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


यह सर्वेक्षण 12-13 जून को किया गया, जिसमें 2,211 लोगों ने हिस्सा लिया था। नाइजेल फराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह एक अहम मोड़ है। यहां केवल कंजर्वेटिव वोट बर्बाद होने वाला है। हम लेबर पार्टी को चुनौती दे रहे हैं।" फराज को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को बाहर निकालने के लिए उनके सफल अभियान के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस छोटी दक्षिणपंथी पार्टी की स्थापना 2018 में ब्रेक्जिट पार्टी के तौर पर की गई थी। पार्टी ने सख्त आव्रजन कानून जैसे मुद्दों का समर्थन किया।
विज्ञापन


डी-डे स्मारक कार्यक्रम से अन्य विश्व स्तरीय नेताओं से पहले निकल जाने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अन्य ओपिनियन पोल में कंजर्वेटिव पार्टी को रिफॉर्म से आगे बताया जा रहा है। गुरुवार को जारी ओपिनियन पोल में कंजर्वेजिव पार्टी को पीछे छोड़ने के बावजूद कई संसदीय सीट ऐसे हैं, जहां रिफॉर्म के जीतने की उम्मीद नहीं है। रिफॉर्म का समर्थन पूरे देश में फैला हुआ है, जबकि कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी का समर्थन भौगोलिक क्षेत्रों में ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed