{"_id":"663d6170661796279a0bb629","slug":"real-danger-hamas-urges-for-end-to-aid-airdrops-after-several-killed-in-gaza-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: पैराशूट नहीं खुला तो गोदाम में जा गिरा बॉक्स, दो की मौत; हमास का आह्वान- हवाई मार्ग से न गिराएं मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: पैराशूट नहीं खुला तो गोदाम में जा गिरा बॉक्स, दो की मौत; हमास का आह्वान- हवाई मार्ग से न गिराएं मदद
Fri, 10 May 2024 05:25 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 10 May 2024 05:25 AM IST
सार
हमास ने हवाई जहाज से गिराई जा रही मदद को बंद करने का आह्वान किया। दरअसल, एक मदद पैलेट पैराशूट खुलने में विफल रहा और एक गोदाम के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Gaza
- फोटो : UN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास ने हवाई जहाज से गिराई जा रही मदद को बंद करने का आह्वान किया। दरअसल, एक मदद पैलेट पैराशूट खुलने में विफल रहा और एक गोदाम के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी। कई मानवीय एजेंसियों ने उत्तरी गाजा में पूर्ण अकाल पड़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देश हवा से मदद गिरा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को एक सहायता पैराशूट के गोदाम की छत पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। राहत सामग्री को इकट्टा करने के लिए कई लोग गोदाम में एकत्र हुए थे। हमास के अधिकारियों के मुताबिक, हवा से गिराई जा रही मदद के बॉक्स से तक कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में सरकार के मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारूफ ने एक बयान में कहा, हम दोहराते हैं कि हवा में मदद गिराने से नागरिकों के जीवन को वास्तव में खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन