US: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात, रक्षा उद्योग सम्मेलन में हुए शामिल
Rajnath Singh US Visit: राजनाथ सिंह ने अमेरिकी कंपनियों को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में मेक इन इंडिया कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए भारतीय भागीदारों के साथ काम करने के लिए आमंत्रित भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delighted to meet the National Security Advisor of the United States @jakesullivan and share perspectives on key strategic matters of mutual interest. pic.twitter.com/N9fEQIGP0X
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2024
राजनाथ ने की अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ बातचीत
जेक सुलिवन से मिलने के अलावा राजनाथ सिंह ने यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित रक्षा उद्योग सम्मेलन में अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में मेक इन इंडिया कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए भारतीय भागीदारों के साथ काम करने के लिए आमंत्रित भी किया।
Had fruitful interaction with leading U.S. defence companies at the Defence Industry – Roundtable organised by @USISPF (US India Strategic Partnership Forum).
Invited them to work with Indian partners to accelerate our Make in India program towards achieving Atmanirbharta in… pic.twitter.com/3CTXLw3Lfy— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2024
अमेरिकी रक्षा सचिव से भी मिले
शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा करने और उन्हें और गहरा करने पर भी सहमति जताई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक समुद्री डोमेन जागरूकता, एक क्वाड पहल के संचालन में हुई प्रगति औऱ हिंद महासागर क्षेत्र में भागीदारों के लिए समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत द्वारा चल रहे प्रयासों की भी सराहना की।
बता दें कि अमेरिका पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने वहां प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। उन्होंने बाताया कि सितंबर 2024 में आगामी INDUS X सिलिकॉन वैली शिखर सम्मेलन में कई प्रमुख पहलों की घोषणा की जाएगी। दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था (एसओएसए) के समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की।