फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath Singh says India Russia combine production in defense sector, both can become exporters

रक्षा क्षेत्र में भारत-रूस मिलकर करें उत्पादन, दोनों मिलकर बन सकते हैं निर्यातक: राजनाथ सिंह

Wed, 06 Nov 2019 09:58 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 06 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says India Russia combine production in defense sector, both can become exporters
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस से अपील की है कि वे रक्षा क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करे। रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव के साथ 'रूस रक्षा उद्योग सहयोग सम्मेलन' में राजनाथ ने कहा कि दोनों देशों को मिलकर रक्षा उत्पादन करना चाहिए। साथ ही इन उत्पादों के निर्यात लिए एक मंच भी खड़ा करना चाहिए। इससे भारत और रूस दोनों ही बढ़त हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


राजनाथ ने आगे कहा कि 'भारत लंबे समय से रक्षा के मूल (मिग, एके-47) उत्पाद बनाने वाले देश के साथ साझेदारी करना चाह रहा था, ताकि मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट से जुड़कर वे हमारे संसाधनों का लाभ उठा सकें। दोनों देश मिलकर साथ मिलकर ऐसा मंच खड़ा कर सकते हैं, जिससे यह रक्षा उत्पाद दुनिया के दूसरे देशों को निर्यात किया जा सकें।'
विज्ञापन


भारत के लघु उद्योगों को रूस के समर्थन की जरूरत
मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में दो डिफेंस कॉरिडोर तैयार किए हैं। इनमें निवेश के लिए हम साथियों को मौका देना चाहते हैं। हम अपने रक्षा क्षेत्र को रूस की विकसित और उभर रही तकनीक के माध्यम से आधुनिक बनाना चाहते हैं। भारत के लघु-मध्यम उद्योग रूस के समर्थन से अब वैश्विक सप्लाई चेन का अंग बनना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-पुतिन के बीच भी हुआ था रक्षा समझौता

इस साल सितंबर महीने में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के  बीच रक्षा क्षेत्र से जुड़ा एक अंतर- सरकारी समझौता (आईजीए) हुआ। इसके तहत रूस भारत को सोवियत-रूसी मूल के हथियारों-उत्पादों के लिए स्पेयर, पुर्जे और दूसरे जरूरी समान बनाने में सहायता कर रहा है। इसी के संबंध में राजनाथ ने कहा कि आईजीए जैसे समझौतों के ढांचे के जरिए रूसी उद्योग-भारत के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं। 

बुधवार को राजनाथ सिंह रूस के रक्षा मंत्री से मुलाकात केरेंगे
राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु के साथ सैन्य सहयोग पर आधारित 19वीं भारत-रूस सरकारी आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। बताया गया है कि राजनाथ सिंह यहां दोनों देशों के बीच रक्षा उत्पादों की साझेदारी के लिए 'एग्रीमेंट ऑन रेसिप्रोकल लॉजिस्टिक (एआरएलएस)' समझौते पर भी चर्चा करेंगे। वे मंगलवार को ही तीन दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed