फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   quad summit US supports India for permanent seat in UN Security Council

Quad summit : भारत को मिला अमेरिका का साथ, यूएन में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का किया समर्थन

Sun, 22 Sep 2024 11:47 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 11:47 AM IST
सार

quad summit : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार के प्रति अपना समर्थन जताया है। 

विज्ञापन
quad summit US supports India for permanent seat in UN Security Council
क्वाड बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narenramodi

विस्तार

क्वाड समिट में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई है। पीएम मोदी का यह अमेरिकी दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस वार्ता में सबसे बड़ी बात यह निकलकर आई है कि, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थाई सीट का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


यूएन में सुधार का अमेरिका ने किया समर्थन
वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अमेरिका वैश्विक संस्थानों में सुधार की पहल का समर्थन करता है, ताकि भारत की महत्वपूर्ण आवाज को सही मंच मिले। जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत के लिए स्थायी सदस्यता भी शामिल है। राष्ट्रपति बाइडेन का यह अहम बयान रविवार को क्वाड लीडर्स समिट के दौरान आया। जिसमें पीएम मोदी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बानीस शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


 'यूएनएससी का रिफॉर्म समय की मांग है'
राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूएनएससी का गठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ था। उस समय दुनिया अलग परिस्थियों का सामना कर रहा था।  उन  परिस्थितियां को ध्यान में रखकर ही यूएन में देशों को शामिल किया गया था। अब काफी लंबा समय गुजर चुका है। मौजूदा दौर में विश्व अलग तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में यूएनएससी का रिफॉर्म समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भारत-अमेरिका साझेदारी विश्व के लिए अहम 
क्वाड सम्मेलन के दौरान चारों देशों के नेताओं ने यूएनएससी में सुधार के लिए समर्थन की शपथ ली। जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्यता की स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में विस्तार भी शामिल है। एक संयुक्त बयान में क्वाड नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी विश्व के लिए एक स्वच्छ, समावेशी, अधिक सुरक्षित और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण के प्रयासों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।


क्या है क्वाड सम्मेलन? 
क्वाड चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं। क्वाड चार देशों का एक अनौपचारिक मंच हैं, जहां मिलकर रणनीति बनाते हैं। इस समूह का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। यह छठा क्वाड शिखर सम्मेलन था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के पद छोड़ने से पहले उनका 'विदाई' शिखर सम्मेलन भी माना जा रहा है। इस साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने गृहनगर विलमिंगटन में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed