फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Qatar has decided to suspend its key mediation efforts between Hamas and Israel

Israel-Hamas: गाजा में युद्धविराम के प्रयासों को बड़ा झटका, कतर ने इस्राइल-हमास के बीच मध्यस्थता से बनाई दूरी

Sat, 09 Nov 2024 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

Israel-Hamas: इस्राइल और हमास के बीच शांति प्रयासों को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कतर ने दोनों पक्षों के बीच अपने सुलह के प्रयासों को रोकने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Qatar has decided to suspend its key mediation efforts between Hamas and Israel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कतर ने शनिवार को घोषणा की कि वह हमास और इस्राइल के बीच अपने मध्यस्थता के प्रयासों को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है। हालांकि, मिस्र के एक अधिकारी के मुताबिक, अगर दोनों पक्ष गाजा युद्ध पर समझौते के लिए संजिदा राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाते हैं, तो कतर इन प्रयासों को फिर से शुरू कर सकता है। मिस्र भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन


एबीसी न्यूज के मुताबिक, हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें कतर के फैसले के बारे में जानकारी है। लेकिन किसी ने भी उन्हें कतर से जाने के लिए नहीं कहा। कतर की ओर से यह कदम तब उठाया गया, जब संघर्ष विराम समझौते पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई। अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने कहा, बंधकों को रिहा करने के लिए बार-बार प्रस्तावों को ठुकराने के बाद हमास के नेताओं को अब किसी भी अमेरिका के साझीदार देश की राजधानी में स्वागत नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस बीच, शनिवार को इस्राल के तीन अलग-अलग हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। जिनमें अधिकांश बच्चें और महिलाएं हैं।

कतर ने उत्तरी गाजा में भेजी मदद
वहीं, कतर ने उत्तरी गाजा के तबाह हुए इलाकों में मानवीय सहायता भी भेजी है। कतर ने मदद के रूप में 11 ट्रकों की खेप गाजा के उत्तरी इलाके में भेजी। इसमें भोजन, पानी और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। यह पहली बार है जब गाजा के उत्तरी इलाके में मदद पहुंची है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि सभी सहायता तय स्थानों तक नहीं पहुंच पाई, क्योंकि इस्राइली सेना ने जबालिया में एक काफिले को रोका और सामग्री को उतारने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीएफ ने बेरुत के उपनगरों को बनाया निशाना
गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल के हमलों का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ भी इस्राइल की कार्रवाई जारी है। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में कमांड सेंटर और अन्य आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, शुक्रवार रात इस्राइल के एक हवाई हमले में टायर शहर में कम से कम सात लोग मारे गए। 

इस्राइली हमले में गाजा सिटी में छह की मौत
गाजा सिटी के तुफाह इलाके में एक स्कूल पर इस्राइल के हमले में छह लोग मारे गए। मरने वालों में दो पत्रकार, एक गर्भवती महिला और एक बच्चा शामिल था। इस्राइली सेना ने दावा किया कि यह हमला फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद समूह के एक आतंकवादी को निशाना बनाकर किया गया था। 


खान यूनिस शहर में भी एक अन्य इस्राइली हमले में सात लोग मारे गए। ये शरणार्थी एक तंबू में रह रहे थे। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इसके अलावा, गाजा के एक अस्पताल के आंगन में लगाए गए तंबू पर इस्राइली हमले में तीन लोग मारे गए और एक पत्रकार घायल हुआ। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed