फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pyongyang claimed that state had successfully tested new súper-large multiple rocket launcher

अमेरिकी प्रतिबंध बेअसर, उत्तर कोरिया ने सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का किया सफल परीक्षण

Sun, 25 Aug 2019 09:20 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Aug 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Pyongyang claimed that state had successfully tested new súper-large multiple rocket launcher
किम जोंग उन - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपने नेता किम-जोंग-उन की निगरानी में एक नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण पर किसी भी तरह की वार्ता शुरू होने की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा था कि ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का शनिवार को परीक्षण किया है। लेकिन उत्तर कोरियाई मीडिया ने कहा है कि ‘सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त अभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया लगातार पिछले कुछ समय से परीक्षण कर रहा है। यह संयुक्त अभ्यास करीब एक सप्ताह पहले खत्म हो हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार किम ने कहा, ‘नई विकसित प्रणाली एक बड़ा हथियार है साथ ही उन्होंने इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों की भी सराहना की।

केसीएनए ने कहा, किम ने यह भी कहा कि लगातार बढ़ते सैन्य खतरों और शत्रुतापूर्ण ताकतों के दबाव से पूरी तरह निपटने के लिए देश को हथियार विकसित करते रहने की जरूरत है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है।


अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर कठिन प्रतिबंध जारी रखेगा। इसके बाद प्योंगयांग ने पोम्पिओ को बेहद जहरीला कहा था। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed