Putin Congratulates Trump: पुतिन ने ट्रंप को जीत की बधाई दी, कहा- वे बहादुर शख्स, बातचीत के लिए तैयार हूं
रूस के सोची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने हालांकि यह भी कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर किसी भी तरह का कोई दबाव काम नहीं करेगा। हालांकि वह संकट के समाधान के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई देते हुए कहा कि वह यूक्रेन संकट के उचित समाधान के लिए ट्रंप से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि आखिर किस तरह ट्रंप ने अपनी हत्या के प्रयास के दौरान खुद को संभाला और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को प्रभावी शिकस्त दी। पुतिन ने ट्रंप को बहादुर शख्स करार दिया।
रूस के सोची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने हालांकि यह भी कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर किसी भी तरह का कोई दबाव काम नहीं करेगा। हालांकि वह संकट के समाधान के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत ऐसी हो जो दोनों पक्षों के हित में हो।
गौरतलब है कि रूसी रा।ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ये बयान ट्रंप की राष्ट्रपति पद पर जीत को लेकर क्रेमलिन के बयान के काफी देर बाद आया है।
क्रेमलिन ने ट्रंप की जीत के बाद जारी किया था बयान
गौरतलब है कि फरवरी, 2022 में यूक्रेन के साथ शुरू हुए युद्ध के कारण रूस और अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद के चुनावों में जीत के बाद रूस ने सतर्क रुख अपनाया है। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद यूक्रेन के साथ 30 महीने से अधिक समय से जारी युद्ध समाप्त होता है या नहीं, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बयान दिए थे। लेकिन यह तो समय ही बताएगा कि इन बयानों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
पुतिन के बधाई देने पर भी दी थी प्रतिक्रिया
अमेरिका में चुनाव परिणाम निश्चित होने के बाद पेस्कोव ने कहा, अमेरिका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस की लड़ाई में शामिल है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई देंगे, फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। वाशिंगटन के साथ रूस के संबंध ऐतिहासिक रूप से निम्नतम स्तर पर हैं।
क्यों तनावपूर्ण हैं अमेरिका और रूस के संबंध
रूस ने कहा कि अमेरिका अभी भी एक शत्रुतापूर्ण बर्ताव करने वाला राज्य है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच टकराव का इतिहास कई दशक पुराना है। 1962 में क्यूबा में उपजे मिसाइल संकट के समय भी तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच परमाणु युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी। इसके लगभग 60 साल के बाद जब रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर 'विशेष सैन्य कार्रवाई' की आड़ में हमले किए तो भारत समेत कई देशों ने हिंसक संघर्ष को लेकर चिंता जताई। दोनों देशों के टकराव के कारण अब तक 70 हजार से अधिक सैनिक हताहत हुए हैं, जबकि 10 हजार से अधिक आम लोगों की भी मौत हुई है। कई अपुष्ट रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 5-6 लाख तक भी बताई गई है। युद्ध की विभीषिका के दौरान अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा रहा और रूस पर कई प्रतिबंध लगाए। इसी समय से दोनों देशों के संबंध अधिक तनावपूर्ण हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या होगा ट्रंप की जीत का असर
माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने के वादे पर टिके रहेंगे। वह इसके लिए दोनों देशों को उन्हीं जगहों पर रुकने का प्रस्ताव दे सकते हैं, जहां उनकी सेनाएं अभी मौजूद हैं। हालांकि, ट्रंप की इस कोशिश से रूस को यूक्रेन के क्षेत्र में कब्जा करने में मदद मिलेगी, क्योंकि रूसी सेना फरवरी 2022 में हमले के बाद से अब तक यूक्रेन का काफी इलाका घेर चुकी है। इतना ही नहीं ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस मांग को भी मान सकते हैं, जिससे यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नही मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.