{"_id":"66126acfc659ef84f80799b2","slug":"pti-leader-imran-khan-says-some-of-his-party-leaders-in-touch-with-establishment-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: देश की खातिर किसी से भी बात करने को तैयार इमरान खान, कहा- PTI के कई नेता संस्थानों के संपर्क में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: देश की खातिर किसी से भी बात करने को तैयार इमरान खान, कहा- PTI के कई नेता संस्थानों के संपर्क में
Sun, 07 Apr 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:13 PM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक खान ने कहा कि अगर वह पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ बातचीत कर सकते हैं, तो वह किसी से भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनकी पार्टी के कुछ नेता शक्तिशाली संस्थानों के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पर कार्रवाई के बीच किसी के साथ भी बातचीत करने की इच्छा जताई है। खान ने शनिवार को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह देश की खातिर किसी के भी साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
देश एक कठिन समय से गुजर रहा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने कहा कि अगर वह पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ बातचीत कर सकते हैं, तो वह किसी से भी मिल सकते हैं क्योंकि देश एक कठिन समय से गुजर रहा है। बता दें, खान ने बाजवा पर अप्रैल 2022 में अपनी सरकार के पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पीटीआई के जनादेश को चुराया
खान ने कहा कि पीटीआई के कुछ नेता बातचीत के लिए अब भी शक्तिशाली संस्थान के संपर्क में हैं। हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीटीआई के जनादेश को चुरा लिया गया है और पार्टी को अपने हाथ में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कम से कम चार मामलों में दोषी हैं इमरान खान
शक्तिशाली सेना के साथ मतभेद करने के बाद से खान की पार्टी को कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को भड़की हिंसा के मद्देनजर पार्टी के नेताओं को गिरफ्तारियों का सामना करना पड़ा। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद सत्ता से हटने के बाद से, क्रिकेटर से राजनेता बने खान को कम से कम चार मामलों में दोषी ठहराया गया है।
खान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित तौर पर उन पर दबाव बनाने के लिए निशाना बनाया जा रहा है और जो लोग उन पर अंगुली उठा रहे हैं, वे पार्टी को 'खत्म' करने के प्रयास के तहत ऐसा कर रहे हैं। खान ने कहा कि उन्होंने सेना के साथ कभी टकराव नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा, लेकिन उन्होंने संयम बरता।