{"_id":"5ece5a4dd04d836e9522922e","slug":"protesters-mass-in-hong-kong-as-anthem-law-is-debated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान पर घमासान, विधेयक पर चर्चा से पहले सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान पर घमासान, विधेयक पर चर्चा से पहले सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
Wed, 27 May 2020 05:47 PM IST
अमित कुमार
हांगकांग, पीटीआई
हांगकांग, पीटीआई
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
हांगकांग में चीन के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। राष्ट्रगान से संबंधी एक विधेयक पर चर्चा से पहले बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और लोकतंत्र समर्थक नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली।
विज्ञापन
दरअसल हांगकांग की संसद में एक विधेयक पर चर्चा होनी है, जिसके मुताबिक यहां चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आ जाएगा। बुधवार को संसद इमारत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए चेतावनी दी। केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्र में उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया और कई लोगों की तलाशी ली।
विज्ञापन
खरीददारी के लिए मशहूर कॉजवे बे में 50 से अधिक लोग जुट गए और एक शॉपिंग मॉल के बाहर बैठ गए जबकि दंगा रोधी पुलिस ने गश्त दी। पत्रकारों को उन्हें काली मिर्च का छिड़काव करते हुए वीडियो बनाने से रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
गैरकानूनी उद्देश्यों वाले सामान जैसे पेट्रोल बम, हेलमेट, गैस मास्क और कैंचियां रखने के आरोप में कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से ज्यादातर किशोर हैं। खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस विधेयक से 'मार्च ऑफ द वॉलंटियर' का अपमान करना गैरकानूनी हो जाएगा। जो दोषी पाया जाएगा उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है और उस पर 6,450 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रगान विधेयक शहर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को करारा झटका है।